{"_id":"6778221a3b19402bb60922b4","slug":"farmers-saw-leopard-in-dahemi-forest-panic-spread-badaun-news-c-123-1-sbly1018-132153-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेमी के जंगल में किसानों को दिखा तेंदुआ, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेमी के जंगल में किसानों को दिखा तेंदुआ, फैली दहशत
विज्ञापन
सिलहरी। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सनाय और दहेमी के जंगल में तेंदुए को देख किसान काम छोड़कर भाग खड़े हुए।
शुक्रवार को गन्ने की छिलाई कर रहे किसान नवनीत राठौर, सचिन राठौर, हरिओम राठौर, सुरेंद्र सिंह दहेमी के मुताबिक गन्ने के खेतों में खड़ी घनी गन्ने की फसल से निकलते हुए तेंदुआ दिखाई दिया तो काम छोड़कर भाग खड़े हुए। शोर सुनकर दोनों गांवों के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी, जिस पर वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से बात की और वन विभाग की टीम को फोन किया, लेकिन टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को यह तेंदुआ पड़ोसी गांव चंदऊ के जंगल में दिखाई दिया था। जहां डायल 112 और वन विभाग की टीम पहुंच गई थी।
अब उस जंगल को छोड़कर तेंदुआ करीब चार किलोमीटर दूर सनाय दहेमी में आकर दहशत फैला रहा है। इस संबंध में वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया बृहस्पतिवार को यह तेंदुआ चंदऊ के जंगल में दिखा था। वन विभाग की टीम मौक़े पर गई थी। अब दहेमी में होने की सूचना मिल रही है। मौके पर टीम को भेजकर जांच पड़ताल की जाएगी।