फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers' ruckus Brought back wheat

किसानों का हंगामा वापस ले गए गेहूं

Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज। Updated Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers' ruckus Brought back wheat
pradarshan - फोटो : amar ujala
दातागंज के हजरतपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर वसूली का आरोप
विज्ञापन

हजरतपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर खर्चे के नाम पर सौ रुपये क्विंटल वसूली का आरोप लगाकर भाजपा नेता समेत कई किसानों ने जमकर हंगामा किया और गेहूं वापस ले गए। भाजपा नेता ने यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की चेतावनी दी है।

कटरी क्षेत्र में हजरतपुर गांव प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां यूपी स्टेट एग्रो का गेहूं खरीद केंद्र बना हुआ है। यूं तो गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की है लेकिन यहां कुछ प्रभावी लोग खरीदारी में सक्रिय रहते हैं। मंगलवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंगासी गांव निवासी धीरपाल सिंह अपने गांव के भूरे सिंह, संतोष कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि के साथ इसी केंद्र पर गेहूं बेचने आए, आरोप है कि यहां खर्चे के नाम पर सौ रुपये क्विंटल की मांग की गई। इसे देने पर उन्होंने मना कर दिया। इसी को लेकर केंद्र पर सक्रिय स्थानीय लोगों और केंद्र प्रभारी से काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। इन लोगों के साथ में और भी किसान खड़े हो गए। आसपास के व्यापारियों ने मामले को शांत कराया। भाजपा नेता वीरपाल सिंह ने कहा कि किसानों का गेहूं निर्धारित दर पर केंद्रों पर लिया जाए। ये प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है लेकिन कुछ लोग गड़बड़ी करके सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रकरण को मुख्यमंत्री स्तर तक उठाया जाएगा। केंद्र प्रभारी सुंदरलाल ने बताया कि निर्धारित मूल्य पर ही गेहूं खरीदा जा रहा है। खर्चे के नाम पर कटौती करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed