फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers release on medical college gate

मेडिकल कॉलेज गेट पर किसानों का धरना जारी

Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers release on medical college gate
धरना। - फोटो : अमर उजाला
नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट पर किसानों की ओर से चल रहा धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी में भी किसान डटे रहे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि किसानों के साथ छल किया गया है। किसानों की जो मांगें हैं, वे जायज हैं। भूमि देने वालों को रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद मेडिकल कॉलेज, नहर एवं बाईपास के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण न करके बेनामा कराकर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया गया है। किसानों का धरना 20 मई से चल रहा है लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। धरना स्थल पर अमित कुमार सिंह, हरिओम, भारत सिंह, छोटे लाल, महेंद्र, गंगाराम, झम्मन लाल, राजवीर, अजित, कैलाश, प्रमोद, धनपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, जितेश एन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed