{"_id":"65cd22306629c3ee4d02e4f4","slug":"farmers-protested-in-malviya-residence-complex-police-remained-alert-badaun-news-c-123-1-bdn1001-113485-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसानों ने मालवीय आवास परिसर में दिया धरना, सतर्क रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसानों ने मालवीय आवास परिसर में दिया धरना, सतर्क रही पुलिस
विज्ञापन
दिल्ली कूच को लेकर किसान नेताओं की टोह लेते रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस-प्रशासन दूसरे दिन भी सतर्क रहा। अधिकारी किसान नेताओं की टोह लेते रहे। इस दौरान जिले में किसी भी स्थान से किसानों के दिल्ली जाने की खबर नहीं है। हालांकि, मालवीय आवास परिसर में भाकियू का धरना बुधवार को भी जारी रहा।
भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर के नेतृत्व में किसान सिविल लाइंस के गांव सिलहरी में एकत्र हुए। यहां पुलिस ने किसानों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इधर, भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना के नेतृत्व में मांगों को लेकर मंगलवार को ही मालवीय आवास परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। धरना बुधवार को भी जारी रहा। सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि किसान मांगों को लेकर मालवीय आवास पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को किसानों के दिल्ली रवाना होने की कोई सूचना नहीं है।