फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer's leg got entangled in the wires of the tube well, he died due to electric shock

Budaun News: नलकूप के तारों में उलझा पैर, करंट से किसान की मौत

Sun, 10 Aug 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer's leg got entangled in the wires of the tube well, he died due to electric shock
प्रेमवीर का फाइल फोटो।संवाद
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर में शनिवार शाम नलकूप के करंट से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

भानपुर गांव निवासी प्रेमवीर जाटव (42) पुत्र राम प्रसाद खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार शाम वह खेत पर धान की फसल देखन गए थे। जब वह नलकूप के पास पहुंचे तो उनके दोनों पैर जमीन पर पड़े विद्युत तारों में उलझ गए। इससे वह करंट से चिपक गए। उनकी मौके पर ही करंट से झुलसकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि प्रेमवीर चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी गुड्डू देवी के कोई संतान नहीं है। घटना से गांव में शोक है। सूचना पर पहुंचे एसआई विनय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एसआई विनय कुमार ने बताया परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed