फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers cooperative sugar mill closed due to fault in boiler tube

Budaun News: अब बॉयलर के ट्यूब में खराबी आने से बंद हुई किसान सहकारी चीनी मिल

Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers cooperative sugar mill closed due to fault in boiler tube
1-बीडीएन-01-चीनी मिल परिसर में गन्ने से भरी खड़ी ट्रालियां। संवाद
बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक बार फिर बंद हो गई। इस बार चीनी मिल के बॉयलर का ट्यूब लीक हो गया। चीनी मिल बंद होने से मिल के बाहर गन्ने से भरी ट्रालियों की लंबी लाइन लग गई है। चीनी मिल प्रशासन शाम सात बजे के आसपास चीनी मिल को दोबारा शुरू किए जाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

शेखूपुर स्थिति किसान सहकारी चीनी मिल इस बार गन्ना किसानों के लिए आफत बन गई है। हालात ये है कि इस बार कई दफा चीनी मिल कमियों की वजह से बंद हो गई। इससे जहां पेराई क्षमता पर असर पर पड़ा है, वहीं किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बराबर चीनी मिल बंद होने की वजह से मिल परिसर गन्ना भारी ट्रालियों से भर चुका है। किसानों को मजबूरी में सड़क किनारे अपनी ट्रालियों को खड़ा करना पड़ रहा है। चीनी मिल प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को रात नौ बजे बॉयलर की ट्यूब लीक हो गई थी। इससे चीनी मिल को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉयलर के ठंडा होने में काफी समय लगा। इसके बाद लीकेज बंद करने का काम शुरू किया गया। मिल प्रशासन ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे के करीब मिल दोबारा शुरू की जाएगी।

किसान ने डीएम को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
बदायूं। शेखूपुर चीनी मिल बराबर बंद हो रही है। इस वजह से किसानों का 30 हजार क्विंटल गन्ना मिल गेट और करीब ढाई लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान प्रेमपाल, धर्मेंद्र, विजेंद्र, ओमकार, सुरजीत, रोहताश आदि मौजूद रहे। संवाद


वर्जन--
- चीनी मिल में बॉयलर में कमी आ गई थी, जिससे सही किया जा रहा है। जल्द से जल्द सही करके पेराई को शुरू किया जाएगा। जिससे किसानों को दिक्कत न हो। - एसके त्रिपाठी, जीएम चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed