फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies of suffocation when he entered Metha tank to clean

Budaun: मेंथा टैंक में सफाई करने घुसे किसान की मौत, अंदर जहरीली गैस होने से घुट गया दम

Fri, 28 Oct 2022 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 12:29 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि प्लांट काफी समय से बंद पड़ा था। बरसात के बाद टैंक पर जंग न लगे और वह खराब न हो, इसलिए किसान टैंक में साफ-सफाई करने घुसे थे।

विज्ञापन
Farmer dies of suffocation when he entered Metha tank to clean
मृतक राजपाल।

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बेहटा यमन में साफ-सफाई करने मेंथा टैंक में उतरे किसान राजपाल (25) की जहरीली गैस में दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आया भोजराज (20) भी बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे निकालकर बरेली ले गए हैं। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। ग्राम बेहटा यमन निवासी राजपाल पुत्र निरोत्तम का गांव के बाहर मेंथा प्लांट है। प्लांट काफी समय से बंद पड़ा था। बरसात के बाद टैंक पर जंग न लगे और वह खराब न हो, इसलिए राजपाल टैंक में साफ-सफाई करने घुसे थे। बताते हैं कि जैसे ही वह टैंक में उतरे जहरीली गैस से उनका सांस लेना मुश्किल हो गया। उन्होंने टैंक के अंदर से ही शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी दौरान गांव का भोजराज पुत्र रूपराम शौच करने आया था। जैसे ही उसने राजपाल की आवाज सुनी तो वह टैंक की ओर दौड़ पड़ा और राजपाल को बचाने के लिए चीख-पुकार करता हुआ टैंक में कूद गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव के कई लोग आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले भोजराज भी टैंक में बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले राजपाल का शव घर ले गए। सूचना पर अलापुर इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। राजपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं बरेली में भोजराज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed