फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer swindled out of 21,000 after being shown a bundle of fake notes.

Budaun News: नकली नोटों की गड्डी दिखाकर किसान से 21 हजार रुपये ठगे

Fri, 10 Jul 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer swindled out of 21,000 after being shown a bundle of fake notes.
बिनावर। कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर बृहस्पतिवार को दो शातिर युवकों ने एक किसान को झांसे में लेकर 21 हजार रुपये ठग लिए। थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी नन्हे पुत्र राजबहादुर सिंह बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकले थे। तभी पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने 500 रुपये के नोटों जैसी दिखने वाली नकली गड्डी किसान के हाथ में थमाकर उसे बैंक में जमा कराने की बात कही। इसी दौरान वह किसान के 21 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद किसान ने गड्डी देखी तो उसमें नकली नोट और कागज के टुकड़े निकले। शोर मचाने पर बैंक परिसर में भीड़ जुट गई, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed