फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer killed by shovel attack in land dispute in Budaun

Budaun News: जमीन के विवाद में फावड़े के प्रहार से किसान की हत्या, दोनों पक्षों के सात लोग घायल

Mon, 31 Jul 2023 02:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 31 Jul 2023 02:10 PM IST
सार

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेवड़ी में रविवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक किसान की हत्या कर दी गई। जबकि दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Farmer killed by shovel attack in land dispute in Budaun
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेवड़ी में रविवार शाम जमीन को लेकर हुए झगड़े में फावड़े के प्रहार से किसान लालाराम (58) की हत्या कर दी गई। झगड़े में किसान का एक भाई और छोटे भाइयों की पत्नियों समेत दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


ग्राम इस्माइलपुर मेवड़ी निवासी विजय सिंह के मुताबिक रविवार शाम को वह भाई लालाराम, राजेश, उनकी पत्नी सुहागा देवी और अपनी पत्नी किताब श्री के साथ खेत पर बाजरा काट रहा था। उसका गांव के ऋषिपाल आदि से खेत को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। विजय सिंह के मुताबिक, उन्होंने ऋषिपाल के चाचा नवाब सिंह से करीब छह बीघा खेत खरीदा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

फसल जोतने के विरोध पर हमला 

उन्होंने खेत जोतकर उसमें बाजरा बो दिया था। जिस समय वह बाजरा काट रहे थे, उसी दौरान आरोपी चंदौरा निवासी ऋषिपाल, अपने भाई दुर्वेश, एहलकार पुत्र प्रेमपाल और मुनीष पुत्र राममूर्ति के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंच गया और उन्होंने उनके बाजरा के खेत में ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ फसल जोत दी। यह देखकर उन्होंने विरोध किया। तभी आरोपियों ने लाठी-डंडे और फावड़ा आदि से उन पर हमला कर दिया, जिसमें लालाराम, राजेश, सुहागा देवी और किताब श्री को गंभीर चोटें आईं।

इधर, दूसरे पक्ष के ऋषिपाल का कहना है कि वह अपना खेत जोतने गए थे, तभी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उसकी पत्नी बेगमवती और फुफेरे भाई राकेश को गंभीर चोटें आई हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को रात में जिला अस्पताल ले गई, जहां लालाराम की मौत हो गई। उसके भाई विजय सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया है।

ऋषिपाल ने राजेश, विजय सिंह, लालाराम, मुनेंद्र और उर्वेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed