{"_id":"61aa610f7d6cb40fcd5d74df","slug":"farmer-irrigating-dies-due-to-power-line-breakdown-badaun-news-bly4681115166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन टूटने से सिंचाई कर रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन टूटने से सिंचाई कर रहे किसान की मौत
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव पचदियोरा दीवान नगर में शुक्रवार शाम खेत पर सिंचाई कर रहे थानेश्वर नाम के किसान की बिजली लाइन टूट कर करने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। थानेश्वर के पांच बेटियां हैं। उनकी पत्नी का निधन करीब दो साल पहले बीमारी के कारण हो गया था।
उसावां के गांव पचदियोरा दीवान नगर निवासी 46 वर्षीय थानेश्वर शुक्रवार को खेत पर सिंचाई कर रहे थे। शाम ढले आधे से ज्यादा खेत की सिंचाई हो चुकी थी। इसी दौरान थानेश्वर खेत में मेड़ देखने के लिए घुसे थे। तभी अचानक से खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से थानेश्वर बुरी तरह से झुलस गए। सप्लाई बंद कराने के बाद उनको खेत से बाहर निकाला गया। तब तक मौत हो चुकी थी। थानेश्वर की मौत से उनकी पांच बेटियों के सिर से माता के बाद पिता का साया भी उठ गया है। थानेश्वर की पत्नी ओमवती की करीब दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।