{"_id":"665f90c7a8835c00c60147b4","slug":"farmer-injured-in-a-fight-dies-fir-lodged-against-three-badaun-news-c-123-1-sbly1004-119890-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मारपीट में घायल किसान की मौत, तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मारपीट में घायल किसान की मौत, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव जसूपुर में मारपीट में घायल किसान भूरे सिंह (28) ने मंगलवार सुबह चंदौसी ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। परिवार वालों का कहना है कि आरोपी उनके घर के सामने झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने मना किया तो उनके साथ ही मारपीट कर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम जसूपुर निवासी भूरे सिंह पुत्र गौरी सिंह 17 मई को अपने घर के सामने बैठे थे। तभी उनके पड़ोसी ओमकार, हरिपाल और अमरपाल तीनों भाई आपस में झगड़ा करते हुए भूरे के घर के सामने पहुंच गए। आरोप है कि वह आपस में गालीगलौज कर रहे थे और वह एक-दूसरे के साथ मारपीट भी कर रहे थे। यह देखकर भूरे ने आरोपियों से कह दिया कि वह उसके घर के सामने झगड़ा न करें। यह सुनकर तीनों भाई भूरे पर टूट पड़े। उनके साथ जबरदस्त मारपीट की, जिससे भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार सुबह हालत देखकर उन्हें चंदौसी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर मंगलवार दोपहर भूरे के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।