{"_id":"678f33c8786fc9f1c809c6e6","slug":"farmer-guarding-his-crop-was-killed-by-a-bull-in-budaun-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने मार डाला, सींगों से उठाकर कई बार पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने मार डाला, सींगों से उठाकर कई बार पटका
Tue, 21 Jan 2025 11:19 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:19 AM IST
सार
बदायूं जिले में सांड के हमले थम नहीं रहे। जरीफनगर थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए किसान पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन में मंगलवार तड़के सांड ने फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। सांड ने किसान को सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटका, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना से किसान के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
गांव निवासी छोटे (55) पुत्र अल्लादीन सोमवार रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। मंगलवार तड़के वह खेत से घर के लिए चले, तभी एक सांड खेत में घुस आया। किसान ने सांड को खेत से भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड किसान पर हमलावर हो गया। वह उससे बचने के लिए भागे। इस दौरान वह खेत में गिर गए। इसके बाद सांड ने किसान को सींग से उठाकर जमीन पर कई बार पटका।
विज्ञापन
किसान की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत से अन्य किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी डंडे से सांड को भगाया। वहीं हमले में किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर किसान के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन