{"_id":"68d43fbcb954ec8c970cb31a","slug":"farmer-duped-of-rs-12-lakh-in-the-name-of-providing-job-report-filed-against-three-badaun-news-c-123-1-sbly1035-147674-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांग्रेस के जुलूस में गूंजे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांग्रेस के जुलूस में गूंजे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे
विज्ञापन
उझानी में वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान के दौरान लोगों से हस्ताक्षर कराते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्
- फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
उझानी। नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान का आगाज करते हुए जुलूस निकाला। वोट चोरी फार्म पर दुकानदारों समेत 175 लोगों ने हस्ताक्षर किए।
कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान बुधवार दोपहर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और नगर अध्यक्ष रियासत खां के नेतृत्व में गंजशहीदा मोहल्ले से शुरू हुआ। बकरियों वाले नखासे और पंखा रोड बाजार में लोगों को फार्म देकर उन पर हस्ताक्षर कराए गए। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने लोगों को केंद्र सरकार की नीयत से अवगत कराया। केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोगों से उनका वोट डालने का अधिकार छीना जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने जिन फार्मों पर हस्ताक्षर कराए हैं, उनमें मांग की गई है कि मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराई जाए। हर चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ की सूचियां को तस्वीरों सहित सार्वजनिक किया जाए। गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर सुलभ शिकायत निवारण प्रणाली बने। अंतिम समय पर नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को रोका जाए।
विज्ञापन
व्यवस्थित रूप से मतदाता दमन में शामिल अधिकारियों समेत एजेंटों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अरुण पाराशर, बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, इगलास हुसैन, मुनेंद्र कनौजिया, जावेद अंसारी, प्रशांत शर्मा ,नसीरुद्दीन शाह, निजामुद्दीन राहुल, मुजाहिद रजा, उदयभान सिंह, धर्मजीत सिंह आदि मौजूद थे।
ग्राम मुगर्रा में भी चला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
बदायूं। कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बिसौली विधानसभा के ग्राम मुगर्रा में बुधवार को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, जिला सचिव अवनेश यादव समेत अन्य नेता और कई ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद