{"_id":"657997c5c94e186c690651d0","slug":"farmer-dies-due-to-tractor-overturning-in-sot-river-badaun-news-c-123-1-sbly1004-9667-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोत नदी में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोत नदी में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत
विज्ञापन
मृतक राजेश का फाइल फोटो। ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत की खबर के साथ लगाएं
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर के नजदीक सोत नदी में बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से दबकर 50 वर्षीय किसान राजेश की मौत हो गई। वह सुबह अपने साढ़ू का ट्रैक्टर लेकर भगवतीपुर से कुरऊ जा रहे थे।
थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासी राजेश खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार वालों का कहना है कि वह पिछले तीन दिन से अपने खेतों की जोताई करना चाह रहे थे लेकिन उनके पास ट्रैक्टर नहीं था। इससे वह अपने साढ़ू योगेंद्र का ट्रैक्टर लेने बुधवार सुबह उनके गांव भगवतीपुर गए थे।
वहां से सुबह करीब 9:30 बजे अपने गांव लौट रहे थे। दोनों गांवों के बीच सोत नदी है। हालांकि अभी उसमें पानी नहीं है। इससे राजेश सोत नदी में होते हुए उससे पार निकलने की कोशिश कर रहे थे। बताते हैं कि वह ट्रैक्टर सोत नदी के किनारे पर चढ़ा रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया, जिससे राजेश दब गए।
विज्ञापन
यह देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर आ गए। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के तमाम लोगों को एकत्र कर लिया और ट्रैक्टर हटाया लेकिन तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों की सूचना पर राजेश के परिवार वाले और भगवतीपुर गांव से तमाम लोग पहुंच गए। बाद में थाना सिविल लाइंस पुलिस भी आ गई और उसके बाद किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि राजेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।