फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after falling into pond due to bull attack

Budaun News: सांड़ के हमले से तालाब में गिरकर किसान की मौत

Fri, 08 Dec 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after falling into pond due to bull attack
मृतक ​शिवदयाल का फाइल फोटो। सांड़ के हमले में तालाब में गिरकर किसान की मौत के साथ लगाएं
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बुधवार रात 60 वर्षीय किसान शिवदयाल की सांड़ के हमले से तालाब में गिरकर मौत हो गई। वह अपनी गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। आसपास फसल की रखवाली कर रहे लोगों की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शिवदयाल के शव को तालाब से निकाला।
विज्ञापन

किसान शिवदयाल रोजाना रात को गेहूं की फसल की रखवाली के लिए खेत पर जाते थे। उनका खेत गांव से कुछ दूर तालाब किनारे है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह खेत पर जा रहे थे। तालाब किनारे पहुंचने पर सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह तालाब में जा गिरे। शिवदयाल की चीख सुनकर आसपास फसलों की रखवाली कर रहे किसान दौड़कर आ गए। उन्होंने किसी तरह सांड़ को भगाया और शिवदयाल के परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव के तमाम लोगों के साथ शिवदयाल के परिजन कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तालाब में घुसकर किसान को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने पर शिवदयाल के बेटे दिनेश, प्रकाश और राधेश्याम भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदयाल के चार बेटे और चार बेटियां हैं। सात बच्चों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़े बेटे रतिराम ने शादी नहीं की हैै। उनके तीन बेटे दिनेश, प्रकाश और राधेश्याम दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। खेतीबाड़ी का सारा कामकाज शिवदयाल ही देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed