फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after falling from roof in monkey attack

Budaun News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर किसान की मौत

Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after falling from roof in monkey attack
03बीडीएन39-मृतक देशराज का फाइल फोटो।
- उसावां क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में छत पर चढ़े किसान पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह जीने की ओर दौड़ जहां से फिसलकर वह छत से नीचे आ गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।
मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में पूर्व प्रधान के छोटे भाई 45 वर्षीय देशराज शाक्य छत से कपड़े उतारने चढ़े थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। देशराज बंदरों से बचने के लिए जीने की ओर दौड़े इसी बीच उनका पैर फिसल गया। वह छत से मकान के बाहर लगीं ईंटों के ढेर पर गिरे इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देशराज की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी संतोष कुमारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वह अब लोगों पर हमलावर होने लगे हैं।
विज्ञापन



महिला को बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर घायल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव उलैया में खाना बनाने के लिए छत पर पड़ी लकड़ी लेने गई महिला को बंदरों ने दौड़ा दिया। महिला छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन उसको लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसको घर भेज दिया गया। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे गांव उलैया निवासी शारदा देवी खाना बनाने के लिए छत पर पड़ीं लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों ने उनको दौड़ाया तो वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के हमले में अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। संवाद

03बीडीएन39-मृतक देशराज का फाइल फोटो।

03बीडीएन39-मृतक देशराज का फाइल फोटो।

03बीडीएन39-मृतक देशराज का फाइल फोटो।

03बीडीएन39-मृतक देशराज का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed