फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after being crushed by tractor-trolley in Budaun

Budaun News: अवैध खनन की मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किसान को कुचला, मौके पर मौत

Mon, 10 Jun 2024 04:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

बदायूं के गांव उझौली में अपने घर के बाहर सो रहे किसान को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि ट्रॉली में मिट्टी लदी थी, जो अवैध खनन कर लाई गई थी। 

विज्ञापन
Farmer dies after being crushed by tractor-trolley in Budaun
थाने में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक घटना घटित हुई। गांव उझौली में रविवार रात मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान रात में अपने घर के दरवाजे के सामने चारपाई पर सो रहा था। उसके घर के सामने से गुजरने के दौरान अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किसान को कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


गांव उझौली निवासी मुकेश खेतीबाड़ी करते थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार वालों का कहना है कि उनके गांव में कई दिन से अवैध खनन हो रहा है। यहां कोई अधिकारी भी देखने नहीं आता। रविवार रात भी उनके गांव में अवैध खनन हो रहा था। अवैध खनन करने वाले लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लादकर मुकेश के घर के सामने से गुजर रहे थे। 
विज्ञापन


Modi 3.0 : जानिए कौन हैं बीएल वर्मा, जिन्हें मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार बनाया गया मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अपने घर के सामने चारपाई डालकर सो रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मुकेश को चारपाई समेत रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। किसान के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर के चालक और मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed