फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after being crushed by tractor-trolley engaged in illegal mining, accused of murder

Budaun News: अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर किसान की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 11 Jun 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 11 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed by tractor-trolley engaged in illegal mining, accused of murder
बदायूं। बिनावर के ग्राम उझौली में रविवार रात अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर किसान मुकेश (40) की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




परिजनों का कहना है कि मुकेश जहां सो रहे थे वहीं नजदीक में भैंस बंधी थी। चालक ने भैंस हटा दीं, लेकिन किसान को उस जगह से नहीं हटाया। इसके बाद उन पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ा दी गई। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह हादसा है। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। बोले-तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मुकेश खेतीबाड़ी और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार वालों का कहना है कि रविवार रात मुकेश के पड़ोस के प्लॉट में भराव डाला जा रहा था। करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मशीन लगाकर अवैध खनन किया गया। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर लाई जा रही थी। रात ज्यादा गर्मी की वजह से मुकेश अपने प्लॉट के सामने सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप है कि रात करीब 10:30 बज रहे थे। तभी गांव का ही एक युवक अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरकर लाया। युवक ने मुकेश के बराबर में बंधी भैंस को खोलकर दूर बंधवा दिया। उसके बाद चालक ने मुकेश को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर वहां से भाग गया। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। उन्होंने तुरंत सूचना देकर थाना पुलिस को बुला लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed