{"_id":"66b5379c4411bfbd470c0ce4","slug":"farmer-dies-after-being-buried-under-a-stack-of-straw-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123808-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भूसे के ढेर में दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भूसे के ढेर में दबकर किसान की मौत
विज्ञापन
मदनलाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में बृहस्पतिवार सुबह भूसे के ढेर में दबकर 44 वर्षीय किसान मदनलाल उर्फ पप्पू की मौत हो गई। घर पर पत्नी चाय बनाकर उनका इंतजार कर रही थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटे तो परिवार वाले उन्हें तलाश करते हुए घेर पर पहुंचे, जहां वह भूसे के ढेर में दबे मिले। परिवार वाले उन्हें चंदौसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्राम खेड़ादास निवासी मदललाल उर्फ पप्पू खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मदनलाल बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पशुओं को चारा डालने गए थे। उनके घर में दीवार किनारे भूसा पड़ा था। उसके ऊपर त्रिपाल पड़ा हुआ था। परिवार वालों के मुताबिक, वह पशुओं को डालने के लिए भूसा निकाल रहे थे। तभी उनके ऊपर अचानक भूसे का ढेर ढह गया, जिससे वह दब गए और वह बाहर नहीं निकल पाए।
उधर, पत्नी चाय बनाकर घर पर उनका इंतजार कर रही थी। काफी इंतजार के बाद जब वह घर नहीं पहुंचे को परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए घेर पर पहुंचे। उन्होंने सभी जगह तलाशा, आखिर में वह भूसे के ढेर में दबे मिले। परिवार वालों ने उन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला। वह तुरंत उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।