फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmer dead body found in the ganga in budaun

Budaun: फसल की रखवाली करने गए किसान का शव गंगा में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 30 Mar 2023 12:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 12:17 PM IST
सार

गांव मौसमपुर निवासी किसान बुधवार शाम को खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गुरुवार की सुबह उनका शव गंगा में मिला। 

विज्ञापन
farmer dead body found in the ganga in budaun
मृतक के परिवार की शोकाकुल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गए किसान का शव गुरुवार की सुबह गंगा में उतराता मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव गंगा में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम करीब सात साढ़े सात बजे हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी 60 वर्षीय राजपाल खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर खेत पर उन्हें देखने पहुंचे, मगर वह खेत पर नहीं थे। 
विज्ञापन


UP News: नवरात्रि पर मंदिर में भक्त ने जीभ काटकर देवी मां को चढ़ाई, यह देख लोग रह गए दंग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रातभर तलाश करते रहे परिजन 

परिजन रातभर राजपाल की तलाश करते रहे। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि राजपाल का शव गंगा में पड़ा है। सूचना मिलते ही राजपाल के परिजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इस संबंध में एसपी सिटी एके श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टया गंगा में डूबने से मौत की बात सामने आई है। फिर भी परिजनों के आरोप को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed