फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer buried in a 15 feet deep well for two and a half hours won the battle of life

ढाई घंटे 15 फुट गहरे कुएं में दबे रहे किसान ने जीती जिंदगी की जंग

Sun, 04 Jul 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer buried in a 15 feet deep well for two and a half hours won the battle of life
बिसौली (बदायूं)। तारापुर गांव के किसान सोनपाल बोरिंग के 15 फुट गहरे पुराने कुएं से उपकरण निकालने घुसे तो अचानक मिट्टी भरभराकर गिरने से अंदर ही दब गए। किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाया तो भ़ीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और एसडीएम पहुंच गए। इसके बाद जेसीबी मंगाई गई। ढाई घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे सोनपाल को सकुशल निकाल लिया गया। इससे सोनपाल और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

तारापुर निवासी 47 वर्षीय सोनपाल शनिवार अपराह्न लगभग तीन बजे अपने खेत में लगे पुराने बोरिंग का फुटबाल (उपकरण) निकालने कुएं में घुसे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। उसके साथ काम कर रहे सत्यवीर, सौरभ, गिल्लन, सोमवीर, विकास और विवेक ने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पहले तो मिट्टी खोदकर किसान को बचाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

इधर, सूचना पर एसडीएम महीपाल सिंह, तहसीलदार रामनयन सिंह, कोतवाल ऋषिपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। लगभग ढाई घंटे के अथक प्रयासों के बाद किसान को बाहर निकाल लिया गया। सोनपाल के सकुशल बाहर निकलते ही परिवार के चेहरे खिल उठे। बताते हैं कि 15 साल पुराना बोरिंग फेल हो चुका था। पास में ही नया बोरिंग हो रहा था। पुराने बोरिंग की फुटबाल निकालने सोनपाल कुएं में उतरा था। पंद्रह फिट नीचे मिट्टी में दबने के बाद निकले सोनपाल पैदल ही घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं बुलाई
तारापुर गांव में हादसे के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर नहीं बुलाया गया। लोगों का कहना है कि यदि किसान के बाहर निकलने के बाद उसे मेडिकल सुविधा की आवश्यकता पड़ती तो क्या होता। जबकि इस तरह के हादसों के वक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया जाता है। इस बारे में तहसीलदार रामनयन सिंह ने बताया कि हादसे के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम की कोई जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed