फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   farmer beaten to death in Badaun

Budaun: लाठियों से पीटकर किसान को मार डाला, बेटा-बेटी और भतीजे को पीटा, प्रधान समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 11 Jun 2024 11:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 11:25 AM IST
सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव आरोपियों के घर के बाहर पड़ा मिला। पास में दो तमंचे पड़े थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
farmer beaten to death in Badaun
किसान हरीराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव द्वियोरी में मंगलवार सुबह किसान हरीराम (50) की ग्राम प्रधान ने नौ लोगों के साथ मिलकर लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। खेत से लौटते वक्त हरीराम को वे लोग पीटते हुए खींचकर अपने घर के सामने ले गए। फिर बेहोश होने पर हरीराम के दोनों हाथों में तमंचे पकड़ाकर वीडियो और फोटो खींच लिए। ताकि उन्हें ही हमलावर साबित किया जा सके। हत्या की वजह जमीन को लेकर चल रही रंजिश बताई गई है। 

विज्ञापन


हरीराम सुबह करीब सात बजे खेत से चारा काटकर लौट रहे थे, तब उन पर हमला बोला गया। परिजनों के मुताबिक ग्राम प्रधान इरेंद्र सिंह ने आठ-नौ लोगों के साथ मिलकर हरीराम को रास्ते में ही घेर लिया। पीटते हुए वे लोग हरीराम को खींचकर अपने घर के सामने ले आए। लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला देखकर हरीराम को बचाने के लिए उनकी बेटी मीरा, 11 साल का बेटा सुरजीत और भतीजा अवनीश भी लाठी-डंडे लेकर आए, मगर उन्हें भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


रोडवेज में नौकरी का सुनहरा अवसर: सप्ताह में दो दिन होगी संविदा चालकों की भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीराम जब बेहोश होकर गिरे तो हमलावरों ने उनके दोनों हाथ में एक-एक तमंचा पकड़ाकर वीडियो बनाया और फोटो खींचे। उसके बाद वे मौके से भाग गए। दूसरे पक्ष के राजपाल और विजय को भी चोटें आईं। परिवार वाले हरीराम को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Trending Videos

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
परिवार वालों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ केके तिवारी और इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेटी मीरा की तहरीर पर ग्राम प्रधान इरेंद्र सिंह, उसके भाई अनुज प्रताप सिंह, पिता संतोष कुमार, राजपाल व उसकी पत्नी आशा, भाई महेश, वीरेश पुत्र धनपाल, मुनेंद्र पुत्र महेश, रिंकू पुत्र राजपाल और ग्राम वीलामई निवासी राजन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

ग्राम प्रधान ने विरोधियों को करा दिया था जगह पर कब्जा
हरीराम के परिवार वालों का कहना है कि उनकी पैतृक जमीन पर ग्राम प्रधान ने उनके विरोधियों का कब्जा करा दिया था। इस पर हरीराम की पत्नी सोनवती ने ग्राम प्रधान इरेंद्र, उसके पिता संतोष समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे दोनों पक्षों के बीच और रंजिश ज्यादा बढ़ गई थी। 

चाचा को बचाने के लिए उनके ऊपर लेट गया था अवनीश
अवनीश पुत्र नौवत ने अपने चाचा हरीराम को बचाने की काफी कोशिश की। यहां तक वह हरीराम के ऊपर लेट गया था, लेकिन आरोपी लगातार लाठी-डंडे से हमला करते रहे। इससे अवनीश को भी काफी चोटें आईं। हरीराम के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा रविंद्र पाल उस दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। छोटा बेटा सुरजीत और बेटी मीरा ही आरोपियों के सामने थे। 

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम द्वियोरी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। जबकि, हरीराम की मौत हो गई है। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। हरीराम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर आने पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गईं हैं।- केके तिवारी, सीओ दातागंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed