फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farm owner was chased and beaten, FIR lodged against nine

Budaun News: खेत मालिक को दौड़ाकर पीटा, नौ पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farm owner was chased and beaten, FIR lodged against nine
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने जमीन हथियाने के विरोध में खेत मालिक को दौड़ाकर पीटने के मामले में नौ अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सिंगलर गर्ल्स स्कूल के पास रहने वाले अनिल कुमार अग्रवाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उन्होंने और वीरेंद्र पाल व आशीष ने मिलकर कृषि योग्य जमीन खरीदी थी। 18 जनवरी 2021 को बैनामा कराया गया था।
विज्ञापन

अभिलेखों में उनके व सहखातेदारों के नाम अंकित हैं, बावजूद इसके नौ अभियुक्त उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। अभियुक्त उनकी खेत की मेड़ व चकरोड तोड़ देते थे। अभियुक्त उन्हें राजनीतिक पहुंच के कारण डराते, धमकाते हैं। उन्होंने तहसील दिवस, थाना दिवस व समाधान दिवस में कई बार शिकायतें कीं, लेकिन पुलिस ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तहसील में इसी मामले को लेकर मुकदमा भी दायर कर रखा है। इससे अभियुक्त उनसे रंजिश मानते थे। नौ मई 2025 को वह अपने सहखातेदारों के साथ खेत में खड़ी मक्का व घुइया की फसल देखने गए थे। तभी अभियुक्त लाठी-डंडे लेकर खेत पर आ धमके।

अभियुक्तों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने सुरेंद्र, धीरेंद्र, रवि, महेंद्र पास, सतीश, नत्थू, सुनीता, सुशीला व राजो देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed