{"_id":"fcf1e450b325edcb76abc49c69535f74","slug":"farm-family-seeks-to-get-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान परिवार को मदद दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान परिवार को मदद दिलाने की मांग
badaun
Updated Sat, 20 Jun 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव उरैना गौटिया में फसल बर्बाद होने से कुंवरपाल पुत्र डाल चंद्र 25 सदमे में आ गया था। तीन दिन पहले उसे दिल्ली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह अपने परिवार में अकेला था। उसकी पत्नी की मनोदशा ठीक नहीं है। दो बेटों और एक बेटी की सिर से बाप का साया उठ गया। परिवारीजनों का कहना है कि हल्का लेखपाल को सूचना देने के बाद भी तहसील प्रशासन ने उनकी सुध लेने का प्रयास नहीं किया है। परिवारीजनों ने डीएम से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन