{"_id":"6a63c81c5f6ffb37090893f6","slug":"family-was-setting-out-to-perform-the-fourth-ritual-joy-turned-into-mourning-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169265-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चौथी जात चढ़ाने जा रहा था परिवार, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चौथी जात चढ़ाने जा रहा था परिवार, मातम में बदलीं खुशियां
विज्ञापन
बिसौली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में घायलों का सीएचसी में उपचार करते डॉक्टर। सं
बिसौली। तीन जात चढ़ाने के बाद चौथी जात चढ़ाने के लिए फूल सिंह परिवार के साथ फका वली की जात जा रहे थे, लेकिन हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खुशी-खुशी जा रहे परिवार के 12 लोगों की खुशियां चीख-पुकार और मातम में बदल गईं।
शुक्रवार देर रात हुए हादसे में परिवार के दो सदस्यों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इको वैन के कई पार्ट्स दूर तक सड़क पर बिखर गए। काफी देर तक घायल घटनास्थल पर तड़पते रहे।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव देहमू निवासी फूल सिंह नोएडा में रहकर मजदूरी करते हैं। चार दिन पहले ही वह परिवार के साथ गांव आए थे। आने के बाद फूल सिंह 22 जुलाई को कादराबास, कर्णवास, बे-लॉन गए थे। वहां से बृहस्पतिवार को लौटे थे। इसके बाद वह चौथी जात लगाने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परिजनों के साथ पहले पैतृक गांव गए।
विज्ञापन
वहां से भाई मुंशी के परिवार को लेकर बिसौली क्षेत्र के गांव आसफपुर फकावली में जात चढ़ाने निकले थे। रानेट चौराहे के पास हुए हादसे के बाद अचानक चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया। इधर, सीएचसी में एकसाथ 10 घायलाें के पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। बरामदे में ही सभी का इलाज शुरू किया गया। छह घायलों का उपचार यहीं किया जा रहा है।