फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family members raised alarm about kidnapping, teenagers found warming bonfire in the forest

Budaun News: परिजनों ने मचाया अपहरण का शोर, जंगल में अलाव तापते मिले किशोर

Wed, 15 Nov 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Family members raised alarm about kidnapping, teenagers found warming bonfire in the forest
उझानी कोतवाली आए सूरज और दीपक। संवाद
उझानी। बकरियों को चराकर लाने के बाद एक ही परिवार के सूरज और दीपक घर से लापता हो गए। देर रात तक जब दोनों का पता नहीं चला तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन दोनों मंगलवार तड़के जंगल में अलाव तापते मिल गए।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रमिलानगर का है। 14 वर्षीय सूरज पुत्र रामदास अपने चचेरे भाई दीपक (12) पुत्र रामऔतार के साथ सोमवार दोपहर बकरियां चराने जंगल में गया था। शाम को दोनों बकरियां लेकर घर आ गए। बकरियों को पशुशाला में बांधकर दोनों बिना बताए घर से निकल गए।
विज्ञापन

सूरज के पिता रामऔतार भारतीय किसान यूनियन के नेता हैं। उन्होंने देर रात तक दोनों का पता नहीं चलने पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लापता दीपक और सूरज के बारे में परिजनों समेत ग्रामीणों से जानकारी की। इसके बाद पुलिस फोर्स ने जंगल में कांबिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात के बाद पुलिस तो लौट आई, लेकिन परिवार के लोगों ने मंगलवार तड़के करीब चार बजे से फिर खोजबीन शुरू कर दी। उसी दौरान गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में दीपक और सूरज अलाव तापते मिल गए। परिजन दोनों को लेकर सुबह कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने उनसे पूछताछ की।
पहले तो दोनों ने रात हो जाने पर डर की वजह से घर न लौटने की बात कही, लेकिन बाद में दो-तीन अज्ञात लोगों पर गुमराह कर बुला ले जाने का आरोप लगाने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रात हो जाने की वजह से दोनों किशोर जंगल में भटक गए थे। इसके बाद दोनों ने अलाव के सहारे रात गुजार दी। दोनों के सकुशल मिल जाने पर परिजनों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। ---------------------


इसी इलाके में हुई थी कासगंज के दो लोगों की हत्या
- प्रमिलानगर गांव गंगा की घनी कटरी में स्थित है। शाम से ही इलाके के संपर्क मार्ग पर लोगों की आवाजाही थम जाती है। दीपक और सूरज के लापता होने पर परिजनों को तमाम तरह की आशंका सताने लगी थीं। इसी गांव के संपर्क मार्ग पर पिछले महीने कासगंज के हीरालाल और इंद्रपाल के शव पड़े मिले थे। इसी वजह से पुलिस ने खोजबीन में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed