फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   family members creates ruckus after death of mother and child in private hospital in Budaun

Budaun News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 08 Apr 2023 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

उद्यैती के एक नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है।
 

विज्ञापन
family members creates ruckus after death of mother and child in private hospital in Budaun
अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उद्यैती क्षेत्र के मुजरिया में अवैध रूप से चल रहे निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में अभी जांच पूरी भी नहीं हो पाई थी। अब उघैती स्थित एक निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मनवा निवासी विकास की 32 वर्षीय पत्नी सविता उघैती क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पीपरी में अपनी ननद के घर आईं थीं। गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर रिश्तेदार उन्हें उघैती स्थित निजी नर्सिंग होम में ले गए। यहां डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इसके बाद सविता की हालत बिगड़ी तो परिजन उसको मुरादाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन

अस्पताल स्टाफ मौके से भागा 

शुक्रवार की सुबह प्रसूता के परिजन निजी अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा किया। हंगामा होता देख अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीएमओ को मामले की जानकारी दी। सीएमओ के निर्देश पर एमओआइसी सहसवान डॉ. प्रशांत त्यागी मौके पर पहुंचे और नोटिस जारी किया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुजरिया में कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस

मुजरिया में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर कार्रवाई का दावा कर रहा है। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 10 अप्रैल को अस्पताल संचालक का जवाब मांगा गया है।

सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि उघैती का मामला जानकारी में आया था। सहसवान एमओआइसी को मौके पर भेजा गया था। अस्पताल प्रबंधन को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed