{"_id":"6686fb09206db9da80042c84","slug":"family-members-clashed-over-dirt-stuck-in-the-drain-eight-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-121689-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाली में फंसी गंदगी पर भिड़े कुनबे के लोग, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाली में फंसी गंदगी पर भिड़े कुनबे के लोग, आठ घायल
विज्ञापन
उझानी। बरसुआ गांव में घर के सामने नाली में फंसी गंदगी को लेकर कुनबे के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष के सामने जो भी आया, उसे पीट दिया गया। महिलाओं समेत दोनों ओर के आठ लोग लहूलुहान हो गए।
मारपीट की घटना बृहस्पतिवार सुबह सात बजे हुई। गांव के जगदीश और राजपाल सिंह एक ही कुनबे के हैं। इनमें एक व्यक्ति के घर के सामने नाली में गंदगी फंस जाने पर दूसरे पक्ष की महिला उसे साफ करने लगी। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। राजपाल और जगदीश पक्ष के लोग एक- दूसरे पर लाठियां लेकर टूट पड़े।
लठैती में जगदीश (70), उनका पुत्र प्रेमशंकर (36), पुत्रवधू राजकुमारी (45), नातिन विनीता (17), दूसरे पक्ष की ओर से राजपाल (52), पत्नी रामसनेही (50), पुत्री नीलम (18) और पुत्र सतीश (28) घायल हो गए। इस दौरान पड़ोस के जिस व्यक्ति ने भी दोनों को बचाने की कोशिश की, उसे खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद अब्दुल्लागंज चौकी से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। घायलों में जगदीश और राजपाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।