फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family members are adamant on the demand for action against liquor traders, the protest continued on the second day as well

Budaun News: शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Family members are adamant on the demand for action against liquor traders, the protest continued on the second day as well
आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे मृतक सेल्समैन के परिवार के लोग व कांग्रेसी। संवाद - फोटो : संस्थान
बदायूं। पुलिस की विवेचना में सेल्समैन हत्याकांड में नामजद कराए गए शराब कारोबारियों काे पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। परिवार के लोग इन कारोबारियों पर हत्या कराने का आराेप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन आंबेडकर पार्क पर धरने पर बैठे हैं। मृतक के भाई सोमवीर का कहना है कि जब तक पुलिस शराब कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

यह था मामला
बिनावर थानाक्षेत्र के गांव रंझौरा निवासी मुकेश (35) कुंवरगांव थानाक्षेत्र के दिगुरैया के देसी शराब ठेके में सेल्समैन थे। 14 मई मंगलवार रात वह दुकान बंद करने से पहले कैश गिन रहा थे। रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाश ठेके पर पहुंचे। एक ने तमंचा निकालकर मुकेश पर फायर झोंक दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता महेश ने शहर के शराब कारोबारी ज्योति व पंकज समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की धनराशि बरामद करते हुए उनको जेल भेज दिया और शराब काराेबारियों को क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन

--
सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
सेल्समैन के परिवार के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव दूसरे दिन आंबेडकर पार्क पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों पर शराब कारोबारियों को बचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ न्याय की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed