{"_id":"689655afb4621b65ac0898d6","slug":"families-of-freedom-fighters-honored-badaun-news-c-123-1-sbly1001-144755-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया गया सम्मान
विज्ञापन
काकोरी शहीदों के नाम रैली निकालते स्कूली बच्चे। संवाद
- फोटो : पीएसी
बदायूं। डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजित किया गया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई गई।
मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से सोने की चिड़िया कहलाएगा। उन्होंने सभी से राष्ट्र प्रथम की भावना को अपनाने और स्वदेशी के उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अशरफी लाल, मियां जान, रामसहाय और वीरेंद्र सिंह के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
डीएम अवनीश राय ने हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नाटक, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर माहौल देशभक्ति से भर दिया। इसके अलावा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। समारोह में भाजपा के उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, अशोक भारतीय, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
छात्राओं ने देशभक्ति गीत से लोगों को मनमोहा
ऑडिटोरियम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा झलक जोशी ने देश भक्ति गीत, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास की छात्रा ने भाषण दिया। केदारनाथ महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने नाट्य मंचन व दृष्टिबाधित छात्रा ने देशभक्ति गीत, नगर पालिका परिषद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने काकोरी ट्रेन एक्शन पर नाट्य मंचन की मनमोहक प्रस्तुति दी।
काकोरी कांड के शहीदों के नाम निकली रैली
बिसौली क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया से काकोरी कांड के अमर शहीदों की स्मृति में तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, ग्रामीण व गणमान्य लोग शामिल हुए। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से निकली। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे भी लगे। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा गांव उत्साह से भर गया। समापन कॉलेज परिसर में हुआ। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि काकोरी कांड स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली अध्याय है, जो आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
-- -- -- -- -

काकोरी शहीदों के नाम रैली निकालते स्कूली बच्चे। संवाद- फोटो : पीएसी