{"_id":"6c7acf999e996b3aae48656af3e451a0","slug":"fake-jewelry-showing-30-thousand-attempting-to-cheat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली जेवर दिखाकर 30 हजार ठगने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली जेवर दिखाकर 30 हजार ठगने की कोशिश
(दातागंज)बदायूं
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकली जेवर गिरवीं रखकर तीस हजार रुपये लेने आए दो व्यक्ति पोल खुलने के बाद भाग गए। हालांकि इन लोगों ने जेवर नकली बताने पर सर्राफ से नोकझोंक भी की। कई अन्य सर्राफ भी आ गए थे। पता चला कि इन्हीं में शामिल एक व्यक्ति दो दिन पहले दूसरे सर्राफ को नकली जेवर देकर गया था।
मामला हजरतपुर का। बुधवार को दो लोग लाला रामशंकर गुप्ता के यहां जेवर लेकर पहुंचे। उन्होंने रुपयों की जरूरत बताकर 30 हजार रुपये सर्राफ से मांग की। कहा कि वह इन जेवरों को रख लें। सर्राफ को जेवरों पर कुछ शक हुआ और नकली बताए। इस पर दोनों लोग उखड़ गए। एक साथ बोले-उन्होंने यह जेवर उसावां से खरीदे हैं। उन लोगों ने सर्राफ को विश्वास में लेने का काफी प्रयास किया। इस बीच खबर मिलने पर कुछ और भी सर्राफ आ गए। उनमें सर्राफ अनिल कुमार ने कहा कि दो दिन पहले यह लोग उन्हें भी नकली जेवर दे आए थे। तब एक ने अपना नाम ब्रजेश पुत्र रामभरोसे यादव निवासी गांव रोड़ा थाना हजरतपुर बताया था। सर्फाफ अनिल की बात को सुनकर दोनों लोग घबराने लगे और मौका पाकर वह फरार हो गए। सर्राफ ने बताया कि ब्रजेश नामक व्यक्ति के बारे में जब गांव रोड़ा में पता किया गया तो वह नाम फर्जी निकला। इस मामले की यहां पर काफी चर्चा रही।