{"_id":"675f1dc0ab2196a9f6067b69","slug":"fake-deed-of-land-was-made-report-filed-on-courts-order-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131072-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन का फर्जी बैनामा कराया, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन का फर्जी बैनामा कराया, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने वास्तविक भूस्वामी की जगह खुद को खड़ा कर जमीन का बैनामा करा लिया। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कासगंज जिले के थाना सहावर के गांव मोहनपुर निवासी शांति देवी ने कोर्ट में दायर परिवाद में कहा है कि उसकी उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजा उलाई में कृषि भूमि है। जिस पर वह काबिज है। कासगंज जिले के गांव म्यासुर निवासी मंजो देवी पत्नी रामजीत ने शांति देवी बनकर उसकी जमीन का प्रमोद कुमार निवासी साउथ वेस्ट दिल्ली व नीलम सिंह निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी इलाहाबाद के नाम 13 मार्च 2024 को रजिस्ट्री कार्यालय बदायूं में फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया।
बैनामे में गवाह अखिलेश कुमार निवासी वसुंधरा गाजियाबाद व विकास सक्सेना निवासी कृष्णापुरी थाना सिविल लाइंस बदायूं है। महिला का आरोप है सभी लोग भूमाफिया हैं और संगठित होकर फर्जी तरीके से जमीने हड़पने का काम करते हैं, जबकि वह पानीपत में रहकर मेहनत मजदूरी करती है। उसने प्रकरण की शिकायत कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
परेशान होकर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सदर कोतवाली पुलिस को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।