फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Faizganj Behta SO and four policemen suspended

Budaun News: फैजगंज बेहटा एसओ समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Faizganj Behta SO and four policemen suspended
बदायूं। बिना रिपोर्ट दर्ज किए और उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बिना दूसरे जिले में दबिश देने का मामला थाना फैजगंज बेहटा पुलिस पर भारी पड़ गया है। बीती तीन फरवरी को जनपद संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र में दी गई दबिश के दौरान एक व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हो जाने के बाद एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बीती तीन फरवरी को पुलिस टीम के साथ संभल जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र में दबिश दी। इसी दौरान हैवतपुर निवासी हरचरन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मामला गंभीर हो गया और उच्चाधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया। प्रथम दृष्टया प्रक्रिया का पालन न किए जाने और बिना अनुमति दूसरे जनपद में कार्रवाई करने को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मामराज सिंह, उपनिरीक्षक लियाकत अली तथा मुख्य आरक्षी संजय कुमार को एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच में यह भी परखा जाएगा कि दबिश की परिस्थितियां क्या थीं, आवश्यक विधिक औपचारिकताओं का पालन हुआ या नहीं। युवक की मृत्यु किन हालात में हुई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed