फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sp leader wife Faiza withdrew her name from budaun seat in UP nikay chunav

UP Nikay Chunav: सपा नेता की पत्नी ने वापस लिया पर्चा, इस सीट पर दिलचस्प हुआ चुनावी मुकाबला

Fri, 28 Apr 2023 09:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2023 09:14 AM IST
सार

बदायूं नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन कराया था। इनमें से दो लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब 10 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। इनमें छह निर्दलीय हैं। 

विज्ञापन
Sp leader wife Faiza withdrew her name from budaun seat in UP nikay chunav
भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल, निर्दलीय फात्मा रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में बदायूं सीट पर सपा नेता फखरे अहमद शोबी की पत्नी फायजा नकबी के नाम वापस लेने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब तक जो लोग मुस्लिम वोटों के बिखरने का अनुमान लगा रहे थे, वे अब एकतरफा पड़ने का अंदाजा लगाने लगे। हालांकि फखरे अहमद का कहना है कि उनकी पत्नी ने नाम वापस जरूर लिया, लेकिन उन्होंने किसी का समर्थन नहीं किया है।
विज्ञापन


बदायूं नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन कराया था। इसमें भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल, बसपा प्रत्याशी संतोष कश्यप, कांग्रेस प्रत्याशी माधवी साहू व आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शाह जमानी समेत निर्दलीय फात्मा रजा, फायजा नकबी, इंदू सक्सेना, अजरा अल्वी, आफताब, आशा, नाजमी और नाजिया खान शामिल थीं। 
विज्ञापन

सपा ने नहीं दिया था सिंबल 

फात्मा रजा के पति पूर्व विधायक आबिद रजा, फायजा नकबी के पति फखरे अहमद शोबी तथा इंदू सक्सेना समाजवादी पार्टी में हैं। ऐसे में सपा द्वारा सिंबल न दिए जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं समेत मतदाताओं में भी पसोपेश बना हुआ था, कि वे किसे चुनाव लड़ाएं और किसे वोट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बरेली में चुनावी तस्वीर साफ, अब फैसला आपके हाथ; 13 मेयर प्रत्याशी मैदान में

गुरुवार को लोगों द्वारा लगाए जा रहे कयास पर उस समय विराम लग गया, जब सपा नेता फखरे अहमद शोबी की पत्नी फायजा नकबी और इंदू सक्सेना ने नाम वापस ले लिया। सपा से जुड़े दोनों नेताओं के नाम वापसी के बाद भाजपा खेमे में हलचल बढ़ गई। अब फात्मा रजा से कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

सिर्फ नाम वापसी, समर्थन किसी को नहीं

सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने बताया कि मेरे वालिद कमर अहमद नकवी 1967 से 1969 तक पालिकाध्यक्ष रहे हैं। इस बार मैंने भी अपनी पत्नी फायजा का नामांकन कराया था। सपा ने मुझसे लड़ाने का वायदा किया था। इसके बाद पार्टी ने कहा कि जिले में सिंबल नहीं दिया जाएगा लेकिन दो जगहों पर सिंबल दे दिया गया। बात साफ होनी चाहिए। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी भ्रम रहा, जो नहीं रहना चाहिए। मैंने सिर्फ नामांकन वापस लिया है, किसी को समर्थन नहीं दिया है। आगे क्या करना है इसका निर्णय बाद में लेंगे।

छह निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में 

नाम वापसी के बाद शहर सीट पर छह निर्दलीय प्रत्याशी बचे हैं। भले ही फात्मा रजा निर्दलीय प्रत्याशी हों, लेकिन अघोषत तौर पर उन्हें सपा समर्थित माना जा रहा है। पिछले चुनाव की बात करें तो निर्दलीय कोई खास वोट नहीं जुटा पाए थे। इस चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ीं महनाज अख्तर ने 745 वोट तथा मंजू सिंह ने केवल 111 वोट ही पाए थे। कांग्रेस और बसपा भी कमाल नहीं कर सकी थीं। बसपा प्रत्याशी प्रीति साहू 1377 वोट पाकर तीसरे स्थान पर तथा कांग्रेस प्रत्याशी राजरानी 590 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed