फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fair Tax on purchases over Rukadha

रुखाड़ा मेले में खरीददारी पर टैक्स खत्म

Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।
अमर उजाला ब्यूरो उसावां। Updated Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fair Tax on purchases over Rukadha
मेला - फोटो : अमर उजाला
वर्षों से चली आ रही व्यवस्था पुलिस ने खत्म कराई
विज्ञापन

क्षेत्र के समीपवर्ती गांव रुखाड़ा के शिवमंदिर पर चल रहे मेले में वस्तुओं की खरीद पर लगने वाले कर को थाना पुलिस ने मेला कमेटी से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने इस पर खुशी जाहिर की है। मेला में खरीदारी पर कर वसूली की परंपरा पुरानी थी इसलिए पुलिस की ओर से खत्म कराई गई इस व्यवस्था को एतिहासिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

ग्राम रुखाड़ा के प्राचीन शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दस दिवसीय मेला प्रसिद्ध मेले का आयोजन हर साल किया जाता है। दूर दराज से लोग फर्नीचर, लोहे के सामान, अलमारी आदि सामान को खरीदने के लिए यहां  पहुंचते हैं। व्यापारी भी काफी दूर से यहां दुकान लगाने के आते हैं। हर बार मेला कमेटी बिक्री वालों के साथ खरीदारों से भी कर वसूलती है, लेकिन इस बार थानाध्यक्ष रामनरेश माथुर ने मेला कमेटी के साथ बैठक करके कर वसूली खत्म कर दी। साथ ही एलान कराया कि यदि कोई वसूली करते पाया जाता है तो उसके  खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष भगवान गिरी, प्रवेश गिरी, मुनेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed