फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   eyevision will open in bilsi

बिल्सी सीएचसी में खुलेगा आईविजन सेंटर

Fri, 29 Jan 2016 12:07 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 29 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रयासों से बदायूं को पहले ही राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल चुकी है। जिले को अब आधुनिक आईविजन सेंटर की सौगात मिली है। जिले में पहला आईविजन सेंटर बिल्सी सीएचसी पर खोला जाएगा। बिल्सी के लोगों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित होगा। बिल्सी के लोगों को नेत्र संबंधी परेशानियों पर कहीं दौड़ नहीं लगानी होगी। आईविजन सेंटर राष्ट्रीय दृष्टि हीनता नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीबी) के तहत 2015-16 में स्थापित किया जाना है। सेंटर में नेत्र विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सेंटर स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़-बरेली जाते हैं नेत्र रोगी
बदायूं। जिले में कोई आधुनिक आईविजन सेंटर नहीं है। इस वजह से नेत्र संबंधी रोग होने पर ज्यादातर लोगों को अलीगढ़ और बरेली की दौड़ लगानी होती है। बिल्सी सीएचसी पर आईविजन सेंटर स्थापित होने के बाद लोगों को बरेली और अलीगढ़ की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की स्वीकृति के साथ आईविजन सेंटर को शासन की भी मंजूरी मिल गई है। इसकी स्थापना एनएचएम के तहत होगी। सेंटर स्थापना के लिए जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।-डॉ. आरडी तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed