फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Expressed happiness over successful attack on Pakistan, took out Tiranga Yatra

Budaun News: पाकिस्तान पर सफल हमले पर जताया हर्ष, निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 10 May 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over successful attack on Pakistan, took out Tiranga Yatra
कछला में खुशी मनाते लोग। संवाद
कछला। पाकिस्तान पर सफल हमले पर हर्ष जाहिर करते हुए चेयरमैन जगदीश सिंह लौनिया के नेतृत्व में सभासदों व नागरिकों ने नगर पंचायत प्रांगण से मुख्य चौराहे तक भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। साथ ही आतिशबाजी कर मुख्य चौराहे पर जश्न मनाया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को जो करारा जवाब दिया है, इससे पूरा देश खुश है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, नीरज शर्मा, राजेश वाल्मीकि, फजले, प्रमोद, करतार, गजराज, कुलदीप कश्यप आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन

--
भारतीय सेना की वीरता की सराहना
बदायूं। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर देश को गौरवान्वित करने पर बीआरबी स्कूल में खेल प्रेमियों ने गोष्ठी कर भारतीय सेना की वीरता की सराहना की। वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ. सुशील गुप्ता ने पाकिस्तान पर कार्रवाई का नामकरण ऑपरेशन सिंदूर रखना एकदम सटीक बताया। उद्योगपति नितिन अग्रवाल ने एयर डिफेंस सिस्टम एस 400 के सही समय पर खरीदने की प्रशंसा की। इस अवसर पर रवि प्रताप सिंह, रजत रस्तोगी, अनिल वैश्य, आरबी सिंह, डॉ. तन्मय रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed