फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   express way

Budaun News: एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा दातागंज तो व्यापारियों को भी होगा लाभ

Mon, 16 Jan 2023 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
express way
दातागंज में चल रहा एक्सप्रेसवे निर्माण का काम। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के अलावा संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्रीय लोगों की तमाम समस्याओं का समाधान होगा। खासकर व्यापारी वर्ग को इससे खासा लाभ होगा। कई जिलों और कस्बों की दूरी घटेगी, तो वे टोल टैक्स से भी बचेंगे। एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक के गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए जिले में तीन संपर्क मार्ग का निर्माण हो रहा है। हालांकि पहले जिले में दो संपर्क मार्ग स्वीकृत थे। उनमें मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे और बरेली बदायूं-हाईवे शामिल हैं लेकिन अब दातागंज कस्बा भी इससे जुड़ गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों की तमाम समस्याओं का समाधान होगा। कई रूप में उन्हें इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि संपर्क मार्ग बनने से कस्बा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। उससे दिल्ली पहुंचने में आसानी होगी। भले लोग एक्सप्रेसवे पर मेरठ तक जा पाएंगे लेकिन उन्हें तमाम समस्याओं से जाम आदि की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

जहां दिल्ली के लिए सात-आठ घंटे लगते हैं, तो वहीं एक्सप्रेसवे से चार घंटे में वे दिल्ली पहुंच जाएंगे। इसके अलावा बिसौली और बिनावर की दूरी भी कम होगी। बरेली जाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खासकर व्यापारिक वर्ग को ज्यादा लाभ होगा। उनका समय भी बचेगा और खर्चा भी बचेगा। बताते हैं कि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स भी नहीं पड़ेगा। इसके निर्माण से एक्सप्रेसवे से जुड़े इलाकों में विकास को रफ्तार मिलेगी। तमाम लोगों को रोजगार मिलेगा। संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्रीय लोगों में काफी हर्ष है।
-
क्षेत्रीय लोगों को यह होंगे लाभ
- एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा दातागंज इलाका
- मेरठ-बरेली समेत कई जिले की दूरी कम होगी
- जाम से मिलेगी मुक्ति
- विकास को मिलेगी रफ्तार
- लोगों को मिलेगा रोजगार
- एक्सप्रेसवे के किनारे जमीन होगी महंगी
- एक्सप्रेसवे के किनारे फैक्टरी खोलने के बढ़ेंगे अवसर
- संपर्क मार्ग पर छोटे दुकानदारों का चलेगा रोजगार
-
गंगा एक्सप्रेसवे वैसे भी लोगों के लिए कई सौगात लेकर आ रहा है। इसमें कहने की बात ही नहीं है। इससे तमाम सुविधाएं मिलेंगी। व्यापारियों का समय और खर्चा बचेगा। जहां से यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा वहां विकास को रफ्तार मिलेगी। अब संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्रीय लोग सीधे रूप से जुड़ जाएंगे।

- सुबोध गुप्ता, व्यापारी
-
दातागंज कस्बे में गंगा एक्सप्रेसवे पर संपर्क मार्ग बनने से अब क्षेत्रीय लोग सीधे उससे जुड़ जाएंगे। अगर संपर्क मार्ग नहीं बनता तो लोगों को कई किलोमीटर चलकर एक्सप्रेसवे पर पहुंचना पड़ता। अब कई किलोमीटर चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। इससे क्षेत्र में विकास को रफ्तार मिलेगी। खासकर व्यापारी वर्ग को ज्यादा लाभ होगा।
- अनूप गुप्ता, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed