फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Explosion in a two-storey house due to fireworks in Badaun two dead

यूपी में बड़ा हादसा: आतिशबाजी से दो मंजिला मकान में हुआ धमाका, दो की मौत; जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

Fri, 11 Apr 2025 08:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: विकास कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 08:33 PM IST
सार

अभी तक दो लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Explosion in a two-storey house due to fireworks in Badaun two dead
मलबे से निकाले गए दो शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के नगरिया चिकन गांव में शुक्रवार शाम आतिशबाजी के अवैध भंडारण में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इससे दो मंजिला मकान धराशाही हो गया। मलबे में दबकर आतिशबाज समेत दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जेसीबी से बचाव कार्य शुरू कराया है। 

विज्ञापन

 

घर पर करता था अवैध भंडारण
उसावां थाना क्षेत्र के नगरिया चिकन निवासी राहुल उर्फ उमेश चंद्र (36) पुत्र वीरसहाय का अतिशबाजी बनाने का लाइसेंस हजरतपुर थाना क्षेत्र में है। हजरतपुर कस्बा में उसकी आतिशबाजी की दुकान है। वह शादियों समारोह में आतिशबाजी की बुकिंग लेता था। लेकिन उसने घर पर ही आतिशबाजी का अवैध तरीके से भंडारण कर रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में जाना था माल
बताते है कि शुक्रवार को उसे शाहजहांपुर जिले के कलान कस्बे में एक शादी समारोह में आतिशबाजी लेकर जाना था। इस वजह से घर पर ही भारी मात्रा में आतिशबाजी रखी हुई थी। राहुल व उसके परिवार का ही मनोज ( 36 ) समेत घर में अन्य लोग मौजूद थे। शाम करीब छह बजे किसी तरह आतिशबाजी में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। 

विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह ढह गया मकान
विस्फोट इतनी भीषण था कि दो मंजिला मकान ताश की पत्तों की तरह ढह गया। मकान का लिंटर समेत दीवारें ढह गई। धमाके की गूंज से इलाके के लोगों में दहशत पैदा हो गई। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस टीम ने तीन जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का रेस्क्यू कार्य शुरू किया है। मलबे में राहुल व मनोज के शव निकले है। वहीं, दो लोग घायल हुए है। विस्फोट की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर रवाना हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed