{"_id":"648e093c6192e0e37604d164","slug":"explanation-sought-from-five-officers-for-not-attending-the-samadhan-divas-badaun-news-c-4-1-185206-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: समाधान दिवस में न आने पर पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: समाधान दिवस में न आने पर पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Sun, 18 Jun 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिसौली। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल और एसपी देहात अजय प्रताप ने शिकायतें सुनीं। एडीएम ने गैरहाजिर रहे पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
समाधान दिवस में ग्राम पंचायत नागपुर नूरपुर की प्रधान चंद्रवती देवी ने दिव्यांग आवास योजना में 12 पात्र आवेदकों को बेवजह अपात्र घोषित करने की शिकायत की। अहमदगंज के अवनेश ने खड़ंजे पर कब्जे की शिकायत की। मलखानपुर के शिशुपाल ने केजीबी निजामुद्दीनपुर शाह के फील्ड आफीसर पर केसीसी के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मौके पर तहसीलदार अशोक सैनी, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला, धनंजय पांडे, ईओ ज्ञानेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
सहसवान। शनिवार को एसडीएम ने 21 शिकायती पत्रों को सुना और उनका निस्तारण कराने का आदेश दिया। इस दौरान तहसीलदार शर्मानंद, डॉ. एनके शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रस्तोगी, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद