{"_id":"64f0d3826fcf34cf940fb184","slug":"experiments-can-also-be-conducted-through-virtual-lab-badaun-news-c-123-1-sbly1001-3497-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वर्चुअल लैब के माध्यम से भी संचालित करा सकते हैं प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वर्चुअल लैब के माध्यम से भी संचालित करा सकते हैं प्रयोग
विज्ञापन
दो दिवसीय वर्चुअल लैब वर्कशाॅप का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग व आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय वर्चुअल लैब के संबंध में कार्यशाला का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। वर्चुअल लैब के नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि एक सितंबर को भी ऑनलाइन वर्चुअल लैब वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों के बताया गया कि वर्चुअल लैब से भी प्रयोग संचालित किए जा सकते हैं।
बृहस्पतिवार को पहले दिन बीएससी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों के बीच तीन प्रयोग कराए गए। वर्चुअल लैब के गेस्ट स्पीकर के रूप में आईआईटी कानपुर के सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट विनय कुमार त्रिपाठी ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान के वर्चुअल लैब सिलेबस के तीन प्रयोग विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से समझाए, साथ ही उनकी क्रिया विधि बताई।
कार्यशाला के दौरान राजकीय महाविद्यालय के अतिरिक्त अन्य महाविद्यालयों के लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यशाला के प्रथम दिन हीट ट्रांसफर बाय कंडक्शन, हीट ट्रांसफर बाय नेचुरल कन्वैक्शन और हीट ट्रांसफर बाय रेडिएशन नामक तीन प्रयोगों को वर्चुअल लैब में कराया गया। आईआईटी कानपुर की सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट सुमन त्रिपाठी ने वर्चुअल लैब की उपयोगिता पर प्रकाश डालकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। सुमन त्रिपाठी ने राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आईआईटी कानपुर में ऑफलाइन ट्रेनिंग लेने के लिए आमंत्रित किया।