फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   expencive salt in rumor

नमक महंगा होने की अफवाह, मचा हड़कंप

Fri, 11 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 11 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
expencive salt in rumor
नमक महंगा होने की अफवाह, मचा हड़कंप
कहते हैं कि अफवाह के पैर नहीं होते हैं, लेकिन यह दौड़ती बहुत तेज है। शुक्रवार को दोपहर के बाद से जिले भर में नमक महंगा होने की अफवाह फैल गई। फिर क्या, अशिक्षितों का छोड़िए, जनाब शिक्षित लोग भी इस होड़ में लग गए। देखते ही देखते दुकानों पर नमक खरीदने वालों की भीड़ लग गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में नमक के रेट बढ़ाकर मनमर्जी के दाम वसूल किए। इससे जिले में 25 से लेकर 300 रुपये किलो तक नमक की बिक्री हुई। वहीं, कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों को नमक देने से इंकार कर दिया। अफवाह फैलने पर डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर सभी एसडीएम और डीएसओ को स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश दिए और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

अफवाह से शहर भी अछूता नहीं रहा, लेकिन देहात क्षेत्रों की अपेक्षा शहर में महंगाई कम रही। 10 रुपये से लेकर 18 रुपये किलो बिकने वाला नमक 25 रुपये से 50 रुपये तक बिका, जबकि 100 रुपये की बिकने वाली बोरी की कीमत 350 रुपये तक वसूल की गई। वहीं, कुंवरगांव कस्बे में सबसे ज्यादा महंगाई रही, वहां पर तीन सौ रुपये किलो नमक बिका। अलापुर में मस्जिद से ऐलान के बाद भी जब नमक महंगा बेचा गया तो पुलिस ने छापेमारी करके एक व्यक्ति को अलापुर और इस्लामनगर में कुछ को पकड़ लिया, हालांकि बाद में सबको छोड़ दिया गया। ककराला, दातागंज, सैदपुर, कादरचौक, सैदपुर, वजीरगंज, बिसौली, बिल्सी, सहसवान, उसावां, उसहैत, इस्लामनगर, उघैती आदि में 100 रुपये प्रतिकिलो नमक बिकना शुरू हो गया। इसी के साथ तेज हुआ अफवाहों का बाजार बढ़ता ही गया। 
विज्ञापन

प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए स्थिति पर नियंत्रण करना शुरू कर दिया। शहर में एसडीएम के साथ पुलिस नमक के बाजारों में जाकर छापेमारी की, जिससे अधिक कीमत वसूलने वालों पर कार्रवाई की जा सके, लेकिन इससे पहले वे फरार हो गए। डीएसओ ने भी अपनी टीम के साथ मस्जिद, मंदिरों में जाकर ऐलान कराया। साथ ही अफवाह न फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि देर रात तक स्थिति काफी नियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि बाजार में नमक की कोई कमी नहीं है। सिर्फ अफवाह उड़ा दी गई है, कि नमक की कमी है और लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार भी इसमें सहयोग करें। नमक की उपलब्धता जरूरत के मुताबिक करा दी जाएगी। 

डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नमक स्टॉक करके अधिक कीमत पर बेचने वालों पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। मस्जिदों और मंदिरों से इस संबंध में ऐलान भी कराए जा रहे हैं। इस मामले में कड़ी नजर रखी जा रही है। 


जिले में नमक की पर्याप्त उपलब्धता है। नमक की कोई कमी नहीं है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। केवल लोगों को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। सभी एसडीएम और डीएसओ को अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अफवाह फैलाने वालों या अधिक कीमत पर नमक बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। 
पवन कुमार, डीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed