{"_id":"58d51fb64f1c1be6211a2c9b","slug":"exhibition-demonstration-by-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी लगाकर बेटियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी लगाकर बेटियों ने दिखाया हुनर
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
exibition
- फोटो : amar ujala
वीपी सिंह स्मारक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय संस्कार शिविर के पहले दिन बालिकाओं ने साइकिल के पहिए की तिलियों से हैंडफैन, खिलौने, कागज की टोकरी और रंग-बिरंगे फूलों को बनाया। हस्तकला की अनूठे खिलौनों की प्रदर्शनी भी लगाई। साथ ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी गई।
विद्यालय के निदेशक शैलेंद्र यादव ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। प्रबंधक अतर सिंह यादव और प्रधानाचार्या गीता यादव ने बच्चों की हस्तकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में शामिल हस्तकला आइटमों में पंखा, खरगोश, कागज की टोकरी, फिरकी, तितलियां, तकिया और रंग-बिरंगे फूलों को बच्चों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर मधु वैश्य, नीलम साहू, कंचन साहू, ज्योति सक्सेना, पूनम श्रीवास्तव, जूली शर्मा, रोशन आरा आदि मौजूद थीं।