फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Exerts power cuts disturb studies

बिजली कटौती पढ़ाई में डाल रही खलल

Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 18 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Exerts power cuts disturb studies
छात्र संगठनों द्वारा बोर्ड परीक्षा के दौरान अघोषित बिजली कटौती को बंद किए जाने की चेतावनी के बाद भी हालात में सुधार नहीं है। लिहाजा परीक्षार्थियों को पढ़ाई की तैयारी करने में दिक्कत आ रही है। छात्र संगठनों ने कहा यदि तत्काल कटौती को बंद नहीं किया गया, तो बिजली महकमे के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। महकमे के अफसर यहीं दोहरा रहे हैं कि कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, मगर बिजली की कटौती को बंद नहीं किया गया है। परीक्षार्थियों का कहना है कि शाम को हो रही कटौती से उनकी पढ़ाई पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। तैयारी करने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र संगठनों ने कहा है कि शाम को हो रही कटौती को लेकर बिजली महकमे के अधिकारी गंभीर नहीं है। उनका मानना है यदि अधिकारी और सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि प्रयास करें, तो शाम की कटौती से मुक्ति मिल सकती है। छात्र संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शाम की कटौती को बंद नहीं किया गया, तो वह जल्द ही आंदोलन करेंगे। इस बारे में बिजली महकमे के अधिकारियों का कहना है कि जो भी शेड्यूल चल रहा है, वह कंट्रोल रूम से ही निर्धारित है। जो भी कटौती होती है, वह वहीं से ही की जाती है। स्थानीय स्तर पर किसी तरह की कटौती नहीं हो रही है।
विज्ञापन

 
छात्र बोले, सांसद करें प्रयास
कई छात्रों ने कहा कि शाम को हो रही कटौती को बंद कराने के लिए क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र यादव को कारगर प्रयास करने चाहिए। कहा यदि वह चाहेंगे तो कटौैती बंद हो जाएगी। वह पहले ही सांसद से कटौती को बंद कराने की मांग कर चुके हैं। विधायकों को भी पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed