फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Excise Inspector and Usihat Police drank 100 boxes of liquor

Budaun News: सौ पेटी शराब पी गए आबकारी इंस्पेक्टर और उसहैत पुलिस

Sat, 25 Oct 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Excise Inspector and Usihat Police drank 100 boxes of liquor
उसहैत। सौ पेटी देशी शराब उसहैत थाना पुलिस और आबकारी इंस्पेक्टर मिलकर पी गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने 137 देशी शराब की पेटियां बरामद कीं, जबकि मुकदमे में मात्र 37 ही दिखाईं। आखिर यह सौ पेटी शराब कहां है, इसका जवाब कोई नहीं दे रहा।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव लिलवां निवासी पुष्पेंद्र सिंह सालों से आबकारी इंस्पेक्टर से मिलकर अपने घर पर ही ठेका चला रहे थे। उनको एक नेता संरक्षण देता आ रहा था। किसी ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से कर दी। इसके बाद थाना पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह ने कार्रवाई के नाम पर बृहस्पतिवार को छापा मारा।
विज्ञापन

मौके से देशी शराब की 137 पेटी मिलने के बाद पुलिस व आबकारी विभाग के होश उड़ गए। उनको पता ही नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में शराब मिल सकती है। इसके बाद पुलिस व आबकारी विभाग ने खेल शुरू कर दिया। शराब की 137 पेटियां पुलिस थाने तक तो पिकअप वाहन से ले जाई गईं, लेकिन मुकदमा दर्ज करने में थाना पुलिस ने खेल कर दिया। मुकदमे में मात्र 37 पेटी ही शराब दिखाई गई। पुलिस ने पुष्पेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह ने क्षेत्र के गांव लिलवां की एक पशुशाला पहुंची थी। जहां पुष्पेंद्र सिंह चौहान के पास से 37 पेटी देशी शराब बरामद की गई।

137 पेटी का बता दिया 37
पुलिस ने जब्त कर शराब को थाने में रखवाया था। शराब की कीमत 4,62375 रुपये बताई गई। जो शराब बरामद हुई है वह उसी क्षेत्र में संचालित एक शराब की दुकान की है, जिसका अनुज्ञापी सौरभ माहेश्वरी बताया जा रहा है।


मीडिया के माध्यम से ही 137 पेटी शराब बरामद करने की बात सामने आई है, जबकि क्षेत्रीय इंस्पेक्टर ने मात्र 37 पेटी शराब बरामद करने की सूचना दी थी। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। - विजय चौहान, आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed