फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Examination of nomination papers continued till late night, more than four thousand leaflets rejected

देर रात तक चलती रही नामांकन पत्रों की जांच, चार हजार से ज्यादा पर्चे खारिज

Sun, 11 Apr 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Examination of nomination papers continued till late night, more than four thousand leaflets rejected
बदायूं। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम शनिवार देर रात तक चलता रहा। चार हजार से ज्यादा पर्चे खारिज किए जा चुके हैं। रविवार सुबह तक नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद सूची जारी होने की बात कही जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल पर्चों में 17 पर्चे खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शुक्रवार और शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची चस्पा होनी थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस दौरान जिले के 15 ब्लॉक में 1037 ग्राम प्रधान, 1261 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 51 जिला पंचायत सदस्य और 12861 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। शुक्रवार के बाद शनिवार देेर रात तक नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा नहीं हो सका था। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सबसे ज्यादा नामांकन हुए थे। इनकी जांच का काम देर शाम तक पूरा नहीं हो सका था।
विज्ञापन

शनिवार को भी जिला मुख्यालय के साथ ब्लॉक मुख्यालयों पर भी नामांकन पत्रों की स्थिति जानने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। प्रत्याशी और उनके समर्थक एक दूसरे को कॉल करके स्थिति की जानकारी लेते रहे। अधिकारियों का कहना है कि जांच का काम लगभग पूरा हो गया है। देर रात ही नामांकन केंद्रों पर सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच पूूरी हो गई नामांकन केंद्रों से सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। कुछ नामांकन खारिज हुए हैं। जिन नामांकनों को खारिज किया गया है उनकी जांच से पहले संबंधित नामांकन कराने वाले को सूचना दी गई थी। देर रात सूची चस्पा कर दी जाएगी।
- ऋतु पुनिया, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed