फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ex mp dharmendra corona positive

बदायूं के पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
ex mp dharmendra corona positive
बदायूं। बदायूं के पूर्व सपा सांसद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भतीजे सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें तीन दिन पहले बुखार आया था। वह किसी कार्य से लखनऊ गए थे। तभी उन्होंने वहीं स्वयं अपना सैंपल कराया था। शनिवार रात को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिस पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव करीब तीन माह पूर्व बदायूं आए थे। उस समय उन्होंने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। उसके बाद लॉकडाउन लग गया। तब से वह सैफई में ही थे। बताते हैं कि अनलॉक-1 शुरू होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोबारा मुलाकात शुरू की थी। हालांकि वह कहीं गए नहीं थे। 11 जून को उन्हें बुखार आया था। इस पर उन्होंने हॉस्पिटल जाकर दवा ले ली थी। अभी दो दिन पहले वह अपने कार्य से लखनऊ गए थे। तभी उन्होंने लखनऊ में ही अपना कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल कराया। वह लौटकर सैफई पहुंच गए। शनिवार रात को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे परिवार वाले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस संबंध में सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने लक्षण दिखने पर स्वयं अपना टेस्ट कराया था। हालांकि उन्हें कोई विशेष परेशानी नहीं हैं। वह सैफई मेडिकल कॉलेज में क्वांरटीन हैं। जल्द ही समर्थकों के बीच स्वस्थ होकर लौटेंगे।
विज्ञापन
समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने की प्रार्थना : पूर्व सांसद के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि पूर्व सांसद के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर सभी सपा कार्यकर्ताओ ने ईश्वर से उनकी शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। इसके अलावा फरहत अली, हाजी अजमल खां, रवेन्द्र शाक्य, फैजान आजाद, मोहित पटेल, शहनवाज खां, शादाब मिर्जा, अनिल आनन्द आदि समर्थकों ने भी पूर्व सांसद के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed