फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Every eligible person will get benefit of schemes in Modi government

हर पात्र को मिलेगा योजनाओं का लाभ : वर्मा

Mon, 11 Dec 2023 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Every eligible person will get benefit of schemes in Modi government
उझानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोलते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद
विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को अथइया में केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने गरीबों के उत्थान की दिशा में किए गए कार्यों के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। कहा कि मोदी सरकार में हरेक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों और पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों के अनुरूप सुविधाओं में वृद्धि की गई है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पहले से अधिक सीटें प्राप्त होंगी। एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अजय तोमर ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य मोर सिंह लोधी, एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, आनंद मिश्रा, रामप्रकाश राजपूत सुमनवीर सोलंकी, रामदास, उमेश राठौर, हीरालाल राजपूत, बांकेलाल, शिशुपाल वर्मा, केपी सिंह और गजेंद्र सिंह मौजूद थे।

000
संकल्प यात्रा बनाएगी विकसित राष्ट्र



बदायूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया। वहीं अथईया व हजरतगंज गांवों में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा नागरिकों की प्रगति की यात्रा है। हजारा व उसावां देहात में प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ग्रामीणों के दरवाजे पर है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। भटौली व उरैना में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आज का भारत श्रेष्ठ भारत है। यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। लहरा लाड़पुर व टिटौली में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार का मूलमंत्र सेवा और सुशासन है और यह सेवा मानवता की सेवा है। इस मौके पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भगवान सिंह मौर्य, कमलजीत भुरानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed