फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Even after a month, numbers could be given only on 1500 autos

Budaun News: एक माह बाद भी 1500 ऑटो पर ही पड़ सके नंबर

Mon, 14 Oct 2024 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Even after a month, numbers could be given only on 1500 autos
आंबेडकर पार्क के पास सवारियां भरते ऑटो चालक। फाइल फोटो
बदायूं। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ऑटो को रोकने की योजना धड़ाम हो चुकी है। ऑटो पर नंबर डाले जाने का जो कार्य 30 सितंबर तक पूरा हो जाना चाहिए था, वह अबतक पूरा नहीं हो सका है। हालत यह है कि अब भी शहर में ऑटो चल रहे हैं और जाम लग रहा है।
विज्ञापन


शहर में पांच हजार से अधिक ऑटो हैं। इसके चलते हर समय शहर में जाम की स्थिति रहती है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऐसे ऑटो को चिह्नित करना शुरू कर दिया, जो ग्रामीण क्षेत्र के परमिट पर शहर में आते हैं। परिवहन निगम ने यातायात पुलिस को जिम्मेदारी दी कि जिन ऑटो पर शहर का परमिट है उन पर एक नंबर लिखकर चिह्नित कर दिया जाए। यह कार्य एक सितंबर तक पूर्ण होना था।
विज्ञापन

शहर के तीन हजार ऑटो को एक नंबर दिया जाना था, लेकिन अक्तूबर के भी 13 दिन बीत चुके हैं, अब तक मात्र 1500 ऑटो को ही नंबर दिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed