फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ethanol tanker overturned on road in budaun

Budaun News: उझानी में कल्याण चौक पर पलटा एथेनॉल भरा टैंकर, रिसाव होने से मची खलबली

Sun, 02 Jul 2023 02:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 02:51 PM IST
सार

उझानी में कल्याण चौक पर रविवार सुबह एथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया। उसकी चपटे में एक ई-रिक्शा आ गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बचा। टैंकर चालक को मामूली चोट आई है। 

विज्ञापन
Ethanol tanker overturned on road in budaun
चार जेसीबी की मदद से सीधा किया गया टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उझानी में बदायूं मोड़ पर रविवार सुबह से एथेनॉल भरा टैंकर पलट गया। सड़क किनारे खड़ा ई-रिक्शा उसकी चपेट में आ गया। चालक ने ई-रिक्शा से कूद कर जान बचाई। हादसे के बाद एथेनॉल का रिसाव शुरू हो जाने से इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने दमकल बुलाकर टैंकर समेत आसपास पानी की बौछार करा दी। करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद चार जेसीबी की मदद से टैंकर को सीधा किया गया। 

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। एथेनॉल से भरा टैंकर उत्तराखंड के काशीपुर से महाराष्ट्र जा रहा था। उसे बरेली के गांव पिपरिया निवासी सुखपाल चला रहा था। कल्याण सिंह चौक पर तीव्र मोड़ होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टैंकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को चपेट में लेते हुए पलट गया। ई-रिक्शा का अगला हिस्सा टैंकर के नीचे दब गया। ई-रिक्शा चालक गद्दीटोला मोहल्ला निवासी अमित कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर का चालक अंदर केबिन में ही फंस गया। उसे अगला शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में उसके चोट आई है। इसकी खबर मिलते ही दरोगा राहुल पुंडीर के साथ पुलिस कर्मियों में मौके पर से लोगों की भीड़ को हटाकर बदायूं से दमकल और चार जेसीबी मंगवा लीं। 

टैंकर से एथेनॉल का रिसाव होने पर दुर्गंध भी आसपास इलाके में फैल गई। एथेनॉल ज्वलनशील होने की वजह से आसपास से ठेला-खोमचा भी हटवा दिए गए। टैंकर को सीधा कराकर उसे हटवाने में करीब तीन घंटे लगे। इस दौरान दमकल से फायर कर्मी पानी की बौछार करते रहे ताकि एथेनॉल के आग पकड़ने की स्थिति में हालात पर काबू पाया जा सके।
 

सड़क समतल नहीं होना बना हादसे की वजह

कल्याण चौक पर हादसे के बाद जुटे लोगों और ई-रिक्शा चालक अमित ने बताया कि टैंकर तेजी से आ रहा था। मोड़ पर एक छोर पर सड़क नीची है। टैंकर में चूंकि एथेनॉल था, इसके चलते टैंकर उसी तरफ झुकता चला गया। चालक कुछ समझ पाता, तब तक टैंकर पलट चुका था। 

चौक पर पहले भी हो चुके हैं हादसे

बदायूं बाइपास मोड़ स्थित कल्याण चौक पर सबसे पहले भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी थी। इसके करीब दो महीना बाद दो ट्रक आपस में भिड़ गए थे। दोनों हादसों में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन दोनों ट्रकों के शीशे चकनाचूर हो गए थे। इलाके में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक कुशल राघव ने बताया कि मोड़ के पास बिजली के पोल लगे हैं। बिजली के पोल अगर करीब 10 फिट पीछे शिफ्ट कर दिए जाएं तो दिक्कत नहीं होगी।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को पुलिस ने सुरक्षा उपायों के साथ मौके से हटवा दिया है। उसके चालक के मामूली चोट आई है। ई-रिक्शा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। टैंकर हटवाने की कार्रवाई के दौरान एक साइड का आवागमन कुछ देर तक प्रभावित रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed